रिश्वत लेते CBI ने दबोचा हैड कांस्टेबल

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2017 - 01:00 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सारंगपुर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल को मंगलवार शाम सी.बी.आई. ने 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी हैड कांस्टेबल की पहचान रामकुमार के रूप में हुई। कांस्टेबल पर आरोप है कि वह मारपीट मामले में सारंगपुर निवासी महिला सत्या के हक में रिपोर्ट देने के लिए 10 हजार रुपए मांग रहा था। शिकायतकत्र्ता के मुताबिक हैड कांस्टेबल ने उसे धमकाया भी। सत्या की शिकायत पर सी.बी.आई. ने रामकुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया है।

सांरगपुर निवासी सत्या ने बताया कि 15 मार्च 2017 में किराए के विवाद में गुरु नारायण पर उसकी बहन अनीता के पति मेजर सिंह ने डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया था। हैड कांस्टेबल रामकुमार मामले की जांच करने पहुंचा था, जिसने मेजर सिंह समेत अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। हैड कांस्टेबल राम कुमार ने जांच के तहत उसे बुलाया व कहने लगा कि मारपीट मामले में उसका नाम भी आ रहा है।

अगर मामले से नाम निकालना है तो वह उसके हक में रिपोर्ट दे देगा पर इसके बदले में उसे 10 हजार रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए जाएंगे तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद महिला ने सी.बी.आई. को शिकायत देकर मंगलवार शाम हैड कांस्टेबल को पैसे लेने के लिए अपने घर बुलाया। इस दौरान सी.बी.आई. ने ट्रैप लगाया था।

राम कुमार जब सत्या के घर पर पैसे लेने पहुंचा तो सी.बी.आई. ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं हैड कांस्टेबल के पकड़ जाने की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. रामगोपाल तुरंत सांरगपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी हासिल की। वहीं सी.बी.आई. टीम हैड कांस्टेबल को साथ ले गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News