बिल असिस्टैंट 3500 रिश्वत लेते पकड़ा

punjabkesari.in Thursday, Jun 07, 2018 - 11:06 AM (IST)

चंडीगढ़़ (सुशील): सी.बी.आई. की एंटी करप्शन ब्रांच ने बुधवार को सैक्टर-9 स्थित इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट के सी.पी. डिविजन-1 के बिल असिस्टैंट  को 3500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी बिल असिस्टैंट  की पहचान फतेह सिंह के रूप में हुई जो एक मृतक कर्मचारी का एरियर बिल पास करवाने के नाम पर पैसे मांग रहा था। 

 

मृतक कर्मचारी के बेटे राजिंदर कुमार की शिकायत पर सीबीआई ने पीयन फतेह सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को सी.बी.आई. आज अदालत में पेश करेगी। सैक्टर-38 वैस्ट निवासी राजिंद्र कुमार ने सी.बी.आई. की दी शिकायत में बताया कि उसके पिता धन सिंह पी.डब्ल्यू.डी. से 31 जुलाई 2010 को रिटायर हुए थे। 

 

19 जनवरी 2014 को उनके पिता का देहांत हो गया व इसके बाद पैंशन उनकी मां के नाम पर ट्रांसफर हो गई। पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के कर्मचारियों की प्रोमोशन को लेकर दायर मामला पंजाब एंड हरियाणा ने कर्मचारियों की फेवर में दिया था, जिसके चलते उनके पिता की पैंशन बढ़ गई थी। उसने पिता की पैंशन का एरियर लेने के लिए सैक्टर-9 स्थित इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट के सी.पी. डिविजन-1 में अप्लाई किया था। 

 

दफ्तर में मौजूद बिल असिस्टैंट  फतेह सिंह एरियर बिल बनाने और पास करवाने के लिए बहाना बनाने लगा। बिल असिस्टैंट  ने कहा कि 9200 रुपए के एरियर बिल पास करवाने हैं तो 4 हजार देने होंगे और पैसे नहीं दिए तो बिल पास नहीं होंगे। राजिंदर ने इतने पैसे देने से इंकार कर दिया तो अंत में बिल असिस्टैंट  ने 3500 रुपए में बिल पास करने का वायदा किया। 

 

राजिंद्र कुमार ने सी.बी.आई. को शिकायत दे दी और फिर शिकायकत्र्ता ने बिल असिस्टैंट  को कॉल कर रिश्वत की रकम देने की जगह के बारे में पूछा। आरोपी ने उसे सैक्टर-9 स्थित इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट के सी.पी. डिविजन-1 में बुलाया। 

 

सी.बी.आई. टीम ने इस पर यहां ट्रैप लगाया और फतेह सिंह को 3500 रुपए दिए तो सी.बी.आई. ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। सी.बी.आई. आरोपी पीयन से पता कर रही है कि रिश्वत की रकम में से किन-किन ओर कर्मचारियों को हिस्सा देना था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News