सी.जी.एस.टी. का सुपरिंटैंडैंट 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 10:19 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : टैक्सी का बिजनैस करने वाले  से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए सैंट्रल एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमैंट के सुपरिंटैंडैंट को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। सी.बी.आई. ने आरोपी सुपरिटैंडैंट विजय सेहरा का पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा था।

रिमांड के दौरान सी.बी.आई. पता करेगी कि रिश्वत के पैसे किन-किन के पास जाने थे। शिकायतकत्र्ता टैक्सी संचालक ने सी.बी.आई. को शिकायत दी कि वर्ष 2000 में उन्होंने टैक्सी का बिजनैस शुरू किया था। 2004 में सैंट्रल एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमैंट से सर्विस नंबर लिया था। उसने कहा कि उसकी 10 लाख से इनकम कम है इसलिए उसने 2013 में सर्विस टैक्स नंबर वापस देना था। 9 अक्तूबर 2020 को सैंट्रल एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमैंट के सुपरिंटैंडैंट विजय सेहरा ने सम्मन किया और अपने कागजात दिखाने को कहा। 

 


50 हजार रुपए मांगे थे
मामला सैटल करने के लिए विजय ने 50 हजार की मांग की। दोनों के बीच 20 हजार का सौदा तय हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत सी.बी.आई. को दी। सी.बी.आई. ने टैक्सी मालिक के साथ मिलकर सैंट्रल एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमैंट सैक्टर-17 में ट्रैप लगाया। शिकायतकत्र्ता ने 20 हजार रुपए सुपरिंटैंडैंट को दिए तो सी.बी.आई. ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News