30 प्रतिबंधित इंजैक्शनों समेत युवक काबू

punjabkesari.in Thursday, Oct 25, 2018 - 07:32 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने वाले युवक को सैक्टर-25 से काबू किया है। आरोपी एक इंजैक्शन कालोनियों में 300 रुपए में बेचता था। आरोपी की पहचान सैक्टर-25 निवासी अभिषेक के रूप में हुई। उससे 30 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए हैं। 

क्राइम ब्रांच ने अभिषेक के खिलाफ सैक्टर-11 थाने में मामला दर्ज करवाया है। डी.एस.पी. क्राइम पवन कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस ने सैक्टर 25 के पब्लिक टॉयलेट के पास नाका लगाया था। नाके पर पुलिस को देखकर अभिषेक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News