गांजा सप्लाई करने वाली महिला काबू

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़़(सुशील) : गांजा सप्लाई करने वाली महिला को मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा से काबू कर लिया। पकड़ी गई महिला की पहचान डड्डूमाजरा निवासी आशा के रूप में हुई। आशा के पास से आधा किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आशा पर मामला दर्ज कर लिया। रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रैट के सामने पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

मलोया थाना प्रभारी बलदेव कुमार को सूचना मिली कि डड्डूमाजरा में महिला गांजा सप्लाई करने जा रही है। पुलिस ने सैक्टर 38 वेस्ट के सरकारी स्कूल के पास नाका लगाया। पुलिस ने बैग लेकर आ रही महिला को रोक कर तलाशी ली तो वह बहाने बनाने लगी। पुलिस ने जब बैग चेक किया तो उसके अंदर आधा किलो गांजा बरामद हुआ। महिला पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News