यस बैंक के बॉस राणा कपूर ने 128 करोड़ में खरीदा था आलीशान बंगला

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2020 - 05:21 PM (IST)

मुंबईः यस बैंक का संकट सामने आने के बाद हर तरफ उनके प्रमोटर राणा कपूर की चर्चा है। साल 2003 में बैंक के लिए लाइसेंस हासिल करने वाले कपूर ने 2004 में बड़े ज़ोर-शोर से देश भर में यस बैंक की शुरुआत की लेकिन सिर्फ 16 साल में ही बैंक ने दम तोड़ दिया। फोर्ब्स ने राणा कपूर को उदय कोटक के बाद भारत का दूसरा सबसे अमीर बैंकर माना था। साल 2018 में उनकी दौलत 1.3 अरब डॉलर आंकी गई थी। इसी साल उन्होंने मुंबई में 128 करोड़ का घर खरीदा था।

इस पॉश इलाके में है घर
साल 2018 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, राणा कपूर ने मुंबई के बेहद पॉश इलाके में 128 करोड़ का घर खरीदा था। ये घर मुंबई के ऑल्टमाउंड रोड पर है इसी बिल्डिंग के ठीक बगल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी रहते हैं। इसके अलावा इस इलाके में भारत के एक और सबसे बड़े बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला का भी घर है। साल 2018 में कपूर ने कहा था कि ये घर सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उनके परिवार ने खरीदा है। बाद में इस बिल्डिंग को तोड़कर कपूर ने नया घर बनाया था।

अमेरिकी में की थी पढ़ाई
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले राणा कपूर ने अमेरिका से एमबीए की डिग्री ली थी। इसके बाद से ही वो लगातार बैंकिंग सेक्टर से जुड़े रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैंक ऑफ अमेरिका से की थी। यहां उन्होंने करीब 16 साल तक काम किया। Yes Bank की शुरुआत राणा कपूर ने साल 2004 में की थी। यस बैंक में इनके एक और बिजनेस पार्टनर अशोक कपूर की साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में मौत हो गई थी। इसके अलावा उनकी एक बेटी राखी कपूर बी इसी बैंक में बड़े पोस्ट पर काम करती थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News