Gold Price on April 7: आज फिर महंगी हुई पीली धातु, जानें क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 10:06 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (7 अप्रैल) को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी जारी है। आज MCX पर सोने का भाव 88,110 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 1.27 फीसदी बढ़त के साथ 88,315 रुपए पर है।
शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना 1,350 रुपए टूटा
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,350 रुपए टूटकर 93,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई थी। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपए मजबूत होकर 94,350 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत भी 5,000 रुपए औंधे मुंह लुढ़क गई, जो चार महीनों में सबसे बड़ी गिरावट थी। इसकी कीमत 95,500 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
सोने में तेजी के 4 कारण
- ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
- महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है।