बिकने जा रही है Microsoft के को फाउंडर पॉल की सुपरयाट, जानिए इसमें क्या है खास

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 04:20 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर स्वर्गीय पॉल एलन की लग्जरी याट ऑक्टोपस को ब्रोकर कंपनियां फ्रेजर और बर्गेस ने बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया है। इस याट की लंबाई 414 फीट यानी 126 मीटर है। बता दें कि एलन का निधन साल 2018 में हो गया था।
PunjabKesari
दुनिया की सबसे बड़ी निजी सुपरयाट
ऑक्टोपस में 26 लोग और 63 क्रू सदस्यों की जगह है और यह दुनिया की सबसे बड़ी निजी सुपरयाट है। ऑक्टोपस की कीमत 325.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,330 करोड़ रुपए है। इसका निर्माण साल 2003 में हुआ था। यह सुपरयाट अंटार्कटिका भी जा चुकी है। इसकी अधिकतम रफ्तार 21.8 मील प्रति घंटा यानी 35 किलोमीटर प्रति घंटा है।
PunjabKesari
याट में ये सुविधाएं
ऑक्टोपस में पूल, हॉट टब, स्पा, बार और एक जिम भी है। इतना ही नहीं, इसमें रिकॉर्डिंग स्टूडियो और सिनेमा हॉल भी हैं। ऑक्टोपस में एक लाउंज है, जिसके नीचे पारदर्शी ग्लास है। याट में एलीवेटर और बास्केटबॉल कोर्ट भी है। ऑक्टोपस पर कई मशहूर हस्तियों और संगीतकारों ने परफॉर्म किया है। इस याट में हेलीकॉप्टर, अंडरवाटर सबमर्सिबल या एसयूवी भी लेकर जा सकते हैं। इतना ही नहीं इस याट में एक सबमरीन भी है।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News