Copper Price: तेजी के बाद अचानक क्यों लढ़का तांबा? एक महीने के हाई पर थी कीमत

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 02:58 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः गुरुवार को तांबे की कीमतों ने एक महीने के हाई लेवल को छुआ था। कल की बड़ी तेजी के बाद आज तांबे की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर तांबे की कीमत 0.33% की गिरावट के बाद 1264 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कॉमेक्स पर कॉपर रेट 0.50% की गिरावट के बाद 6.0475 डॉलर प्रति पाउंड पर आ गए। तांबे में आई गिरावट के क्या हैं कारण। 

क्यों आई गिरावट?

तांबे की कीमतों में गिरावट निवेशकों के द्वारा की गई मुनाफा वसूली के कारण आई है। कॉपर की कीमतों के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफा कमाना शुरू कर दिया। इसके बाद कॉपर की कीमतों में आई रैली गिरावट में बदल गई।

इस गिरावट के पीछे चीन से आई एक खबर भी है। जिसमें चीन के वेयरहाउस में तांबे का स्टॉक बढ़ने और डिमांड में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, जिसके बाद निवेशक सतर्क हो गए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से हजारों टन कॉपर की शिपमेंट अटकी पड़ी है। जिसके कारण भी तांबे के कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News