वोल्टास का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 51.3% बढ़कर 212.76 करोड़ रुपए पर

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 10:36 AM (IST)

नई दिल्लीः वोल्टास लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 51.3 प्रतिशत बढ़कर 212.76 करोड़ रुपए हो गया। एयर कंडीशनर विनिर्माता एवं इंजीनियरिंग सेवाएं देने वाली कंपनी वोल्टास लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 140.61 करोड़ रुपए था। वोल्टास लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसकी परिचालन आय 18.65 प्रतिशत बढ़कर 4,673.5 करोड़ रुपए हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,938.58 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी ने बयान में कहा कि वोल्टास और तुर्किये की आर्लिक कंपनी के संयुक्त उद्यम - वोल्टबेक होम अप्लायंसेज ने मूल्य तथा मात्रा, दोनों के लिहाज से अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की। वोल्टास के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन सी पी ने कहा, ''वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही कंपनी के लिए महत्वपूर्ण रही और इस दौरान उसके ब्रांड, कारोबार मॉडल तथा दीर्घकालिक रणनीति की मजबूती सामने आई। केवल 81 दिनों में 10 लाख रूम एयर कंडीशनर बेचने की उपलब्धि उपभोक्ताओं के वोल्टास ब्रांड पर भरोसे को दर्शाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News