चुनाव से पहले दबाव में US मार्केट, S&P में 0.17% की गिरावट

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2016 - 12:25 PM (IST)

नई दिल्लीः इंडेक्स में लगातार 9वें दिन की गिरावट के बाद राष्ट्रपति चुनावों का अमरीकी स्टॉक मार्कीट पर दबाव बना हुआ है। शुक्रवार के कारोबार में अमरीकी मार्कीट गिरावट के साथ बंद हुए हैं। एसएंडपी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। एसएंडपी में गिरावट का ये दौर पिछले 35 सालों में सबसे लंबा रहा है।

वहीं नैस्डेक में भी शुक्रवार को लगातार 9वें दिन की गिरावट देखने को मिली है। इंडेक्स 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। डाओ जोंस में 0.24 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ है। ये लगातार 7वां सेशन रहा जब इंडेक्स गिरकर बंद हुआ है।

मार्कीट एक्सपर्ट्स के मुताबिक चुनावों से पहले निवेशकों ने मार्कीट से दूरी बनाई हुई है क्योंकि दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर से मार्कीट पर अस्थिरता हावी हो गई है। खासतौर पर तब जब मार्कीट दोनों में से एक की जीत को स्टॉक्स के लिए पॉजिटिव और दूसरे की जीत को निगेटिव मान रहा है। नवंबर के अंत तक हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप पर बढ़त हासिल थी। हालांकि ई मेल इश्यू के सामने आने के बाद ट्रंप एक बार फिर से मुकाबले में आ गए हैं जिससे मार्कीट पर दबाव बन गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News