US-चीन ट्रेड वॉर की वजह से भारत जारी रख सकता है ईरान से तेल आयात

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 10:59 AM (IST)

नई दिल्ली: अमरीका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर की वजह से भारत को ईरान से तेल खरीदने की छूट मिल सकती है। हो सकता है कि 4 नवम्बर से यू.एस. के प्रतिबंध लागू होने के बाद भी भारत ईरान से कच्चा तेल आयात करता रहे। दरअसल चीन के ऑयल इंपोर्टर यूनिपेक ने यू.एस. शिपमैंट को रोक दिया है। 

PunjabKesari

कहा जा रहा है कि चीन अमरीका के कच्चे तेल पर भी आयात शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि चीन ने पिछले सप्ताह शुल्क की जो लिस्ट जारी की है उसमें कच्चा तेल शामिल नहीं था। जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कुछ शिप रास्ते में थे और रिफाइनर्स के साथ उनका सौदा पहले से हो चुका था। दूसरे कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि चीन अमरीका से सौदेबाजी करके सस्ती कीमतों में तेल खरीदना चाहता है।

PunjabKesari

स्थितियां भारत के लिए फायदेमंद
उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि दोनों ही स्थितियां भारत के लिए फायदेमंद हैं। चीन एशिया में सबसे बड़ा तेल आयातक है और ईरान का भी बड़ा ग्राहक है। भारत ईरान से तेल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। रिफानिंग कम्पनियों के अधिकारियों के मुताबिक अगर चीन यू.एस. से तेल नहीं खरीदता है तो उसका बड़ा आयातक भारत बचेगा। ऐसे में भारत 5-6 प्रतिशत आयात बढ़ा सकता है। ऐसे में भारत के पास अमरीका से अपनी शर्त मनवाने का मौका होगा और प्रतिबंधों को लेकर भी अपनी बात मनवाई जा सकती है।

PunjabKesari

चीन भी ईरान से तेल खरीदना रख सकता है जारी 
उन्होंने कहा कि अमरीका के खिलाफ  इसी सौदेबाजी का उपयोग करके चीन भी ईरान से तेल खरीदना जारी रख सकता है। इसका मतलब जब तक बाजार में ईरान का तेल रहेगा, कीमतें भी सीमित रहेंगी। इससे प्रतिबंधों का असर भी कम हो जाएगा। 2010 से 2011 तक सऊदी अरब के बाद ईरान भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर था लेकिन अमरीका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद यह 7वें स्थान पर चला गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News