जून 2022 में कुल GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपए, पिछले साल के मुकाबले 56% रही ग्रोथ

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 02:19 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः इस साल जून में GST कलेक्शन की ग्रोथ बेहद मजबूत रही है। जून 2022 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह साल-दर-साल के मुकाबले 56 फीसदी ज्यादा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब GST से होने वाली आमदनी 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बनी रहेगी। मई 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपए था तब यह साल-दर-साल आधार पर 44 फीसदी बढ़ा था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- 1.40 लाख करोड़ रफ बॉटम लाइन है। हमारा मंथली जीएसटी कलेक्शन उससे नीचे नहीं जा रहा है। ये लगातार चौथा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। मई 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के ऊपर रहा था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News