Today Bank Holiday: आज बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों का लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 10:53 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। आज भारत के कई राज्यों में दशहरा की धूम देखने को मिल रही है। आज देशभर में विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है, ऐसे में लोगों के मन में आशंका है कि आज बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक महीने की शुरुआत में ही त्योहारों और शनिवार रविवार समेत सभी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। आइए जानते हैं RBI कि लिस्ट के मुताबिक आज बंद रहेंगे या खुले रहेंगे...

यह भी पढ़ेंः Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 'ऑल टाइम लो' पर पहुंचा

बंद रहेंगे बैंक?

आज महीने का दूसरा शनिवार है। रिजर्व बैंक के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं। वहीं दूसरी ओर आज दूसरा शनिवार होने के साथ दशहरा भी है। ऐसे में आज यानी शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः 1 लाख का बना दिया 6 करोड़, 135 दिन से इस शेयर में लग रहा अपर सर्किट

अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 12 अक्टूबर: महीने का दूसरा शनिवार
  • 13 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा के चलते त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे
  • 17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू के कारण कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंकों में कामकाज नहीं होगा
  • 20 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 26 अक्टूबर: एक्सेशन दिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
  • 27 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 अक्टूबर: दिवाली/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी। इस कारण त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News