Companies Bankrupt: अमेरिका से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, दिवालिया हुई कंपनियां, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 03:52 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही दुनिया भर के देशों पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने का दबाव बना रहे हों लेकिन घरेलू कंपनियों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। वर्ष 2025 में अब तक 655 बड़ी कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं, यह आंकड़ा पिछले 15 वर्षों में दूसरा सबसे बड़ा है। केवल 2024 को छोड़ दें, जब 687 कंपनियां दिवालिया हुई थीं, तो यह स्थिति 2010 के बाद सबसे गंभीर मानी जा रही है। अनुमान है कि साल के अंत तक यह संख्या 800 तक पहुंच सकती है।

महीने दर महीने स्थिति बिगड़ती गई

  • अगस्त 2025: 76 कंपनियां दिवालिया
  • सितंबर 2025: 66 कंपनियां
  • अक्टूबर 2025: 68 कंपनियां

2022 के मुकाबले अमेरिका में दिवालिया कंपनियों की संख्या में 100% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कौन-सा सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित?

  • इंडस्ट्रियल सेक्टर: 98 कंपनियां (सबसे अधिक)
  • कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी: 80 कंपनियां
  • हेल्थकेयर: 45 कंपनियां

दिवालिया के बढ़ते आंकड़े साफ इशारा करते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था गहरे दबाव में है और कॉरपोरेट सेक्टर गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है।

पिछले 15 सालों में दिवालिया होने वाली कंपनियों का रिकॉर्ड

वर्ष कंपनियों की संख्या
2010  828
2011  634
2012  586
2013 558
2014  471
2015 524
2016 576
2017 520
2018  518
2019 589
2020 639
2021  405
2022  372
2023 634
2024  687 
2025 (अब तक)  655





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary