भारत कोकिंग कोल की कोयला आपूर्ति बढ़ाने, कंपनियों की लागत घटाने की योजना

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 12:47 PM (IST)

नई दिल्लीः कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने बृहस्पतिवार को बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। इसका उद्देश्य चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कोयले की खरीद और आपूर्ति को बढ़ावा देना तथा बिजली कंपनियों की लागत कम करना है। कंपनी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य बिजली कंपनियों को अधिक कोयला खरीदने, परिवहन को तेज करने और कुल लागत घटाने के लिए प्रेरित करना है। 

इससे कोयला आपूर्ति में सुधार होगा, बिजली की आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी और वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों के बीच देश के आत्मनिर्भरता लक्ष्य को समर्थन मिलेगा। यह योजना उन सभी पात्र बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर लागू होगी जो ईंधन आपूर्ति समझौते (एफएसए) के अंतर्गत आते हैं। प्रोत्साहन राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि बिजली कंपनियों ने रेल, सड़क या सड़क-सह-रेल (आरसीआर) माध्यमों से कितना कोयला उठाया है। यह राशि उनके निर्धारित तिमाही लक्ष्य के अनुपात में विभिन्न स्तरों पर दी जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News