कल से बदल जाएंगी आपकी जिंदगी से जुड़ी ये चीजें, यहां देखिए पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 01:42 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देशभर में कल से रोजमर्रा की कई चीजों के नियम बदलने जा रहे हैं। इसमें से कुछ ऐसे बदलाव भी हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इसीलिए आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं। ऐसे में अगर इनपर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान हो सकता है। बता दें कि 1 नवंबर यानी रविवार से रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल तक सबकुछ बदलने वाला है।

PunjabKesari

LPG डिलिवरी का बदलेगा नियम
एक नवंबर से LPG सिलेंडर की डिलिवरी का नियम बदल जाएगा। तेल कंपनियां एक नवंबर से डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम लागू करेंगी यानी गैस की डिलिवरी से पहले उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर आपके घर आएगा तो उस OTP को डिलिवरी ब्वॉय के साथ शेयर करना होगा। जब OTP सिस्टम से मैच होगा तभी आपको सिलेंडर की डिलिवरी होगी।

PunjabKesari

इंडेन गैस ने बदला बुकिंग का नंबर
अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो आज से अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं करा पाएंगे। इंडेन ने अपने एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर भेजा है। अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।

PunjabKesari

बदल जाएंगे गैस सिलेंडर की कीमतें
बता दें देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

ट्रेनों का बदलेगा टाइम टेबल
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह जरूरी खबर है। 1 नवंबर से भारतीय रेल पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रही है। 1 नवंबर से ट्रेनों का नया टाइमटेबल जारी हो जाएगा। इस कदम से 13 हजार यात्री और 7 हजार मालभाड़ा ट्रेनों के टाइम बदल जाएंगे। देश की 30 राजधानी ट्रेनों के टाइम टेबल भी 1 नवंबर से बदल जाएंगे। वहीं, 1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी।

SBI बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा
1 नवंबर से SBI के भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है। SBI के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा। अब 1 नवंबर से जिन सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह जाएगी। जबकि 1 लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Related News