रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, इंडियन ऑयल ने दी जानकारी

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 06:42 PM (IST)

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट में आ रही थीं कि सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के दो संयंत्रों पर हुए ड्रोन हमलों के बाद देश में रसोई गैस आपूर्ति का संकट पैदा हो सकता है।

इंडियन ऑयल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा ‘‘मीडिया में ऐसी खबरों आ रही हैं कि त्योहारी सीजन से पहले देश में रसोई गैस की किल्लत हो सकती है। तेल विपणन कंपनियां स्पष्ट करना चाहती हैं कि वे घरेलू तथा आयातित दोनों स्रोतों से रसोई गैस की बढ़ी हुई मांग पूरी करने में सक्षम हैं।'' उसने बताया कि सऊदी अरामको समेत रसोई गैस के सभी आपूर्तिकर्ता पहले से नियत मात्रा में आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं। घरेलू आपूर्ति भी बढ़ा दी गई है। त्योहारी मौसम की बढ़ी हुई मांग पूरी करने के लिए अतिरिक्त कार्गो की व्यवस्था की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News