शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 790 अंक टूटा, निफ्टी 248 अंक गिरा
punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 02:13 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 26 सितंबर को गिरावट जारी है। सेंसेक्स करीब 790 अंक गिरकर 80,368 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 248 अंक की गिरावट है, ये 24,642 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी है।
कारोबार के दौरान फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 2% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सन फार्मा, सिप्ला, ऑरोबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, जायडस लाइफसाइंसेज और डॉ रेड्डी जैसे फार्मा शेयरों में 4% तक की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.41% गिरकर 45,566.58 पर और कोरिया का कोस्पी 3,382 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% गिरकर 26,323 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.18% गिरकर 3,846 पर कारोबार कर रहा है।
25 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% नीचे 45,947 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.50% और S&P 500 में 0.50% की गिरावट रही।
25 सितंबर को गिरावट रही
शेयर बाजार में 25 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 556 अंक गिरकर 81,160 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 166 अंक की गिरावट रही, ये 24,891 पर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी रही थी।