शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंक का उछाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 10:11 AM (IST)

मुंबईः विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई और बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक की बढ़त में खुला। सेंसेक्स 566.32 अंक चढ़कर 78,677.56 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 266.73 अंक ऊपर 78,377.97 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 153.90 अंक की बढ़त में 24,385.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 79.45 अंक की मजबूती के साथ 24,310.75 अंक रहा। 

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में निवेशकों ने शेयर बाजार में जोखिम उठाया है। दूसरे एशिया शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी बनी हुई है। घरेलू बाजारों फार्मा और स्वास्थ्य समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। धातु और आईटी सेक्टर में लिवाली सबसे अधिक देखी जा रही है। बैंकिंग, वित्त, रियलटी, मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी अच्छी तेजी बनी हुई है। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, इंफोसिस, एलएंडटी, इटरनल, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और बीईएल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर चल रहे हैं। वहीं, सनफार्मा, टाइटन, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News