Impact of Ceasefire: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 2946 अंक उछला, जानिए 7 बड़े कारण
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 03:32 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः भारत के शेयर बाजारों में बुधवार, 8 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE Sensex 2946.32 (3.95%) अंक उछलकर 77,562.90 पर बंद हुआ। Nifty 50 873.70 (3.78%) अंक चढ़कर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ। इस तेजी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के युद्धविराम, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत प्रमुख कारण रहे।
सुबह 10:45 बजे के करीब सेंसेक्स 2,919 अंक (3.91%) बढ़कर 77,535 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 868 अंक (3.76%) चढ़कर 23,992 पर पहुंच गया।
बाजार में तेजी के 7 बड़े कारण.......
1. अमेरिका-ईरान युद्धविराम
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले और दोनों देशों के बीच युद्धविराम से बाजार को बड़ी राहत मिली।
2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
Brent Crude करीब 16% टूटकर $95 से नीचे आ गया, जबकि WTI में भी भारी गिरावट आई। इससे भारत के लिए महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ी।
3. RBI ने दरें स्थिर रखीं
आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखते हुए ‘न्यूट्रल’ रुख बनाए रखा, जिससे बाजार को स्थिरता का संकेत मिला।
4. ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।
5. रुपए में मजबूती
युद्धविराम के बाद रुपया मजबूत होकर 92.56 प्रति डॉलर तक पहुंचा, जिससे बाजार में पॉजिटिव माहौल बना।
6. वैल्यू बाइंग
गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी बढ़ाई, जिससे बाजार में चौतरफा तेजी आई।
7. VIX में गिरावट
इंडिया VIX में करीब 5% की गिरावट आई, जो बाजार में कम होती अनिश्चितता और बढ़ते भरोसे का संकेत है।
