पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आज कितने घटे दाम?
punjabkesari.in Wednesday, Nov 28, 2018 - 11:30 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 40 पैसे सस्ता हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 73.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68.49 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है, दूसरी तरफ रुपए ने भी डॉलर के मुकाबले मजबूती हासिल कर ली है। इसका फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के तौर पर मिल रहा है। आपको बता दें कि बीते 53 दिन में पेट्रोल के दाम 09.26 रुपए प्रति लीटर तक घट गए हैं, वहीं इस दौरान डीज़ल की कीमतों में 07.20 रुपए प्रति लीटर की गिरावट दर्ज हुई है।
देश के चार महानगरों में से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कटौती हुई। इसके बाद चारों जगहों पर क्रमश: दाम 73.57, 79.12, 75.57 और 76.35 हुए।
शहर | पेट्रोल की कीमत रुपए में | डीजल की कीमत रुपए में |
नई दिल्ली | 73.57 रुपए | 68.49 रुपए |
मुंबई | 79.12 रुपए | 71.71 रुपए |
कोलकाता | 75.57 रुपए | 70.34 रुपए |
चेन्नई | 76.35 रुपए | 72.34 रुपए |
हरियाणा | 72.53 रुपए | 67.52 रुपए |
हिमाचल | 72.39 रुपए | 66.41 रुपए |
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रेल 78.64 रुपए, अमृतसर में 79.25 रुपए, लुधियाना में 79.11 रुपए और पटियाला में 79.04 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर | कीमत |
जालंधर | 78.64 रुपए |
अमृतसर | 79.25 रुपए |
लुधियाना | 79.11 रुपए |
पटियाला | 79.04 रुपए |