इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में आई गिरावट

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2017 - 12:41 PM (IST)

नई दिल्ली: देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह संयुक्त रूप से 48,433.79 करोड़ रुपए की कमी आयी। सर्वाधिक नुकसान आरआईएल को हुआ। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टी.सी.एस. तथा आ.ई.टी.सी. को छोड़कर एच.डी.एफ.सी. बैंक, एच.डी.एफ.सी., एसबीआई तथा एचयूएल समेत आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में गिरावट दर्ज की गयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप आलोच्य सप्ताह में 17,802.33 करोड़ रुपए घटकर 4,48,797.36 करोड़ रुपए रहा।
PunjabKesari
सर्वाधिक गिरावट आरआईएल के बाजार पूंजीकरण में ही हुई, वहीं एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 13,163.88 रुपए घटकर 2,36,172.36 करोड़ रुपए रहा। एच.डी.एफ.सी. बैंक का एमकैप 5,919 करोड़ रुपए कम होकर 4,25,269.87 करोड़ रुपए पहुंच गया। एच.डी.एफ.सी. का बाजार मूल्यांकन 5,062.59 करोड़ रुपए कम होकर 2,57,467.35 करोड़ रुपए जबकि एचयूएल का एमकैप 3,235.88 करोड़ रुपए कम होकर 2,34,108.48 करोड़ रुपए रहा।
PunjabKesari
इफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,768.64 करोड़ रुपए कम होकर 2,14,913.63 करोड़ रुपए पहुंच गया वहीं ओएनजीसी का एमकैप 898.33 करोड़ रुपए घटकर 2,01,866.79 करोड़ रुपए रहा। मारति सुजुकी इंडिया का बाजार पूंजीकरण 583.01 करोड़ रुपए घटकर 2,18,038.37 करोड़ रुपए रहा। इसके विपरीत आई.टी.सी. का एमकैप 15,791.6 करोड़ रुपए बढ़कर 3,93,393 करोड़ रपये पहुंच गया। वहीं टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 729.06 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 4,65,878.13 करोड़ रपये रहा।
PunjabKesari
शीर्ष कंपनियों की सूची में टी.सी.एस. सबसे मूल्यवान कंपनी रही। उसके बाद क्रमश: आआईएल, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., एस.बी.आई., एचयूएल, मारति, इंफोसिस तथा ओ.एन.जी.सी. का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सैंसेक्स 216.60 अंक या 0.69 प्रतिशत जबकि एनएसई निफ्टी 54.05 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट आयी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News