Gold Price Hike: गिरावट पर लगा ब्रेक, उछल गए सोने के भाव
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 06:01 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः लगातार कई सत्रों की गिरावट के बाद 1 फरवरी को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोने के दामों में 0.24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में कमजोरी बनी रही। निवेशकों की सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों के चलते सोने को सपोर्ट मिला है।
MCX पर सोने के वायदा भाव 351 रुपए की तेजी के साथ 1,48,104 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता और डॉलर में हल्की नरमी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है।
दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। MCX पर चांदी के भाव कमजोर होकर 2,65,652 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए। औद्योगिक मांग में सुस्ती और मुनाफावसूली के चलते चांदी पर दबाव देखा गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने की कीमतें वैश्विक आर्थिक हालात, अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े संकेतों और डॉलर की चाल पर निर्भर करेंगी। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने में और मजबूती देखने को मिल सकती है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
