देश का विदेशी मुद्रा भंडार 64.9 करोड़ डॉलर घटकर 428.96 अरब डॉलर

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 08:53 AM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 64.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 429.96 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से सकल विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर बढ़कर 429.608 अरब डॉलर हो गया था।

देश का सकल विदेशी मुद्रा भंडार इस साल अगस्त माह में 430.572 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर को छू चुका है। आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 24.9 करोड़ डॉलर घटकर 27.103 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 20 लाख डॉलर घटकर 1.432 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान कोष के पास देश का आरक्षित भंडार 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.630 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News