कर संग्रह में ये देश आया अव्वल, 75 प्रतिशत का लक्ष्य हुआ पूरा

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 12:14 PM (IST)

ठाणे : आयकर विभाग का पुणे क्षेत्र वाॢषक कर संग्रह लक्ष्य को हासिल करने के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर है। पुणे क्षेत्र ने वाॢषक कर संग्रह के लक्ष्य का 75 प्रतिशत हासिल कर लिया है। कर संग्रह की वृद्धि दर के लिहाज से भी पुणे देश के बाकी क्षेत्रों से आगे है। 16 जनवरी 2018 तक की स्थिति के अनुसार 18 प्रतिशत वृद्धि के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले इस क्षेत्र में कर संग्रह एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 24.12 प्रतिशत ऊंचा रहा।

आयकर विभाग के पुणे क्षेत्र के मुख्य आयुक्त ए.सी. शुक्ला ने बताया, ‘‘16 जनवरी तक की स्थिति के अनुसार पुणे क्षेत्र ने चालू वित्त में अपने यहां के कल कर संग्रह के बजट अनुमान का 75 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।’’ हालांकि एकत्र की गई वास्तविक राशि की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पुणे क्षेत्र ने इस दौरान 37,310.50 करोड़ रुपए रिफंड किए, जो 2016 की तुलना में 23.98 प्रतिशत अधिक है। पुणे क्षेत्र का कार्पोरेट कर संग्रह 26.68 प्रतिशत बढ़ा है, जो अन्य क्षेत्रों से अधिक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News