Gold Price in India: इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, जानें भारत की तुलना में कितना है अंतर

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 04:53 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारत लंबे समय से सोने का एक प्रमुख आयातक देश रहा है, जहां पारंपरिक रूप से दुल्हनों के लिए सोने के आभूषण अनिवार्य माने जाते हैं। दशहरा और दिवाली जैसे विशेष त्योहारों के दौरान सोने की खरीदारी में हमेशा उछाल देखने को मिलता है, जो इसकी बढ़ी हुई कीमतों का एक मुख्य कारण है।

वहीं, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आज हम आपको ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां सोने की कीमत भारत की तुलना में काफी कम है।

यह भी पढ़ेंः औंधे मुंह गिरा यह शेयर, निवेशकों को हुआ नुकसान, जानें क्यों आई भारी गिरावट

इंडोनेशिया

पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया अच्छी क्वालिटी के साथ दुनिया में सबसे सस्ते सोने के लिए जाना जाता है। इंडोनेशिया में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,330,266 IDR (इंडोनेशियाई रुपिया) प्रति 10 ग्राम, लगभग 71,880 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,700 रुपए है यानी दोनों देशों में सोने की कीमत में 5,820 रुपए प्रति 10 ग्राम का अंतर है।

PunjabKesari

मलावी 

पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,482,660.70 MWK (मलावी क्वाचा) प्रति 10 ग्राम है यानी 72,030 रुपए प्रति 10 ग्राम। भारत में आज के 24 कैरेट सोने के रेट 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो इसमें 5,670 रुपए प्रति 10 ग्राम का अंतर है।

हांगकांग

हांगकांग में 24 कैरेट सोने की कीमत HKD 665 प्रति 10 ग्राम या 72,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। भारत में आज के 24 कैरेट सोने के रेट 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में कीमत में 5,650 रुपए प्रति 10 ग्राम का अंतर है।

यह भी पढ़ेंः Good News! त्योहारी सीजन में हवाई सफर करने वालों की मौज, हवाई किराया हुआ 25% सस्ता

कंबोडिया

कंबोडिया भी अच्छी क्वालिटी के सोने के लिए जाना जाता है. कंबोडिया में 24 कैरेट सोने की कीमत भारत की तुलना में काफी कम है। 12 अक्टूबर को कंबोडिया में सोने की कीमत 347,378.43 KHR (कंबोडियन रील) या 72,060 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

PunjabKesari

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

दुबई उन 7 अमीरातों में से एक है जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को बनाते हैं। अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-क्वैन, फुजैराह और रास अल खैमाह अन्य 6 अमीरात हैं। अपने टैक्स फ्रैंडली नियमों के कारण दुबई में सोने की कीमत कम है। इसके अलावा दुबई का सोना हाई क्वालिटी वाला और खरीदने के लिए सुरक्षित माना जाता है।

विदेश से सोना लाने के नियम 

विदेश से सोना लाने के नियम हर फॉरेनर के लिए अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन भारत लाने वाले गोल्ड के कुछ नियम हर किसी के लिए समान हैं:

  • यात्रियों को लाने वाले सोने पर लगने वाली ड्यूटी कनवर्टिबल करेंसी में देनी पड़ती है।
  • गोल्ड पर लगने वाले शुल्क के लिए आपके पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए।
  • अगर आप 6 महीने में कुल एक महीने के लिए छोटी विदेश यात्रा करके वापस लौटते हैं, तो सरकार आपसे 38.5 फीसदी तक का सीमा शुल्क लेगी। ​

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News