टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स का IPO 20 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-300 रुपए प्रति शेयर
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 02:25 PM (IST)
नई दिल्लीः टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का 650 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ का मूल्य दायरा 285-300 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। यह 24 अगस्त को बंद होगा और बड़े (एंकर) निवेशक 19 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ करीब 95 करोड़ रुपए के नए शेयर तथा 1.85 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।
नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय को वित्तपोषित करने, कर्ज चुकाने और कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा। कंपनी का शेयर 28 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। वर्ष 1990 में स्थापित टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड एक प्रमुख थर्मल इंजीनियरिंग और विशेष केबल समाधान प्रदाता कंपनी है।
