TCS का बाजार पूंजीकरण छह लाख करोड़ रुपए के पार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 04:16 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैपिटलाइजेशन) आज छह लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। टीसीएस यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी कंपनी हो गई है। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है।

बंबई शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 6,12,696.46 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस रिलायंस इंडस्ट्रीज से आगे निकल गई है। बंबई शेयर बाजार में आईटी कंपनी का शेयर 4.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,254.80 रुपए पर चल रहा था। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.89 प्रतिशत के नुकसान से 963.10 रुपए पर था। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 6,11,096.56 करोड़ रुपए पर था।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News