टाटा ग्रुप बनाएगा ''AI171 ट्रस्ट'', विमान हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए करेगा ये काम

punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 11:10 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे भीषण विमान हादसों में से एक अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए 250 से ज्यादा लोगों के परिजनों की मदद के लिए टाटा ग्रुप ने बड़ा कदम उठाया है। एयर इंडिया की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपए का 'AI171 ट्रस्ट' बनाने की घोषणा की है। टाटा ट्रस्ट्स से भी इस ट्रस्ट में 500 करोड़ रुपए के योगदान की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, टाटा संस के बोर्ड ने गुरुवार को ट्रस्ट के गठन को मंजूरी दे दी है। यह पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट होगा, जिसका रजिस्ट्रेशन और ट्रस्टी बोर्ड गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन इस ट्रस्ट का नेतृत्व करेंगे। ट्रस्ट में टाटा ग्रुप से बाहर के लोग भी शामिल होंगे।

दुर्घटना में 250 से ज्यादा की मौत

इस हादसे में 241 यात्री और 19 स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई थी। एयर इंडिया ने पहले ही मृतकों के परिवारों को 1.25 करोड़ रुपए प्रति परिवार की तत्काल सहायता की घोषणा की थी।

हिस्सेदारी विवरण

  • टाटा संस: 74%
  • सिंगापुर एयरलाइंस: 25%
  • कर्मचारी ट्रस्ट: 1%

मुआवजा और बीमा

हादसे से जुड़े कुल बीमा दावों की राशि 475 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है, जिसमें 350 मिलियन डॉलर विदेशी नागरिकों के दावे भी शामिल हैं।

चंद्रशेखरन की सक्रियता

टाटा संस की बोर्ड बैठक नोएल टाटा द्वारा हादसे की साइट पर दौरे और घायलों से मिलने के दो दिन बाद बुलाई गई। एन. चंद्रशेखरन ने हादसे के बाद एयर इंडिया के कामकाज में सीधी भागीदारी शुरू की है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी दावों का शीघ्र निपटान हो।

2008 जैसे उदाहरण

इससे पहले, 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद, टाटा ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल्स ने ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना की थी, जिसने बाद में कई संकटों में आगे बढ़कर मदद की थी। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News