Voltas का होम अप्लायंस बिजनेस नहीं बेचेगा टाटा ग्रुप, कंपनी ने कही ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 08, 2023 - 02:06 PM (IST)

नई दिल्लीः वोल्टास लिमिटेड ने मंगलवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया है कि उसकी मूल कंपनी टाटा समूह अपने घरेलू उपकरण कारोबार को बेचने पर विचार कर रही है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि ये खबरें पूरी तरह गलत हैं, जिनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। बयान में आगे कहा गया है कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट ने शेयरधारकों/निवेशकों के लिए चिंताओं के अलावा शर्मिंदगी पैदा की है। कंपनी ने कहा है कि वह आवश्यक स्पष्टीकरण जारी करने के लिए इस मामले को समाचार साइट के साथ बात की है। 

वोल्टास ने कहा है कि कंपनी रूम एयर कंडीशनर के मामले में मार्केट लीडर है और वोल्टास का आर्सेलिक के साथ उसका संयुक्त उद्यम है। बेको प्रोडक्ट्स अप्लायंसेज बिजनेस में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रैंड्स में से एक है। कंपनी ने कहा कि कंपनी बाजार से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अपनी सभी उत्पाद श्रेणियों में राजस्व लक्ष्य को पार कर रही है।

इसने आगे घरेलू उपकरणों के व्यवसाय के लिए अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की और कहा कि कंपनी उन श्रेणियों में अपनी बाजार में अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगी जिनका वह प्रतिनिधित्व करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News