करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! जल्द पूरा करें ये काम, वरना होगी परेशानी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 11:57 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारत में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने अहम सलाह जारी की है। Ministry of Petroleum and Natural Gas ने सभी एलपीजी ग्राहकों से जल्द से जल्द e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। सरकार के अनुसार यह प्रक्रिया आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए होती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि गैस कनेक्शन का उपयोग केवल असली उपभोक्ता ही कर रहे हैं।

सरकार की यह अपील ऐसे समय आई है जब वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण गैस आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में सरकार एलपीजी वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना चाहती है, ताकि असली उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के गैस सिलेंडर मिल सके।

PunjabKesari

ऐसे पूरा करें e-KYC

मंत्रालय के मुताबिक e-KYC प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और इसे घर बैठे स्मार्टफोन से कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। भारत में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति मुख्य रूप से Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas जैसी कंपनियां करती हैं।

ऐप में लॉगिन करने के बाद e-KYC का विकल्प चुनना होता है। इसके बाद उपभोक्ताओं को आधार आधारित सत्यापन करना पड़ता है, जिसके लिए Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होता है। इसमें फेस ऑथेंटिकेशन यानी चेहरे की पहचान के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा किया जाता है।

क्यों जरूरी है e-KYC

सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया से फर्जी या डुप्लीकेट गैस कनेक्शन पर रोक लगेगी और एलपीजी सब्सिडी केवल वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही पहुंचेगी। भारत में गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, इसलिए सही पहचान और अपडेटेड डेटा होना जरूरी है।

सरकार ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से समय रहते e-KYC पूरा करने की अपील की है, ताकि भविष्य में गैस बुकिंग, डिलीवरी या सब्सिडी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके और देशभर में रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News