TATA Group की फाइनेंस कंपनी शेयर बाजार में एंट्री को तैयार, ला रही 15,000 करोड़ का IPO

punjabkesari.in Saturday, Apr 05, 2025 - 03:20 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः टाटा ग्रुप की फाइनेंस कंपनी टाटा कैपिटल शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने करीब 15,000 करोड़ रुपए के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए SEBI के पास जरूरी दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। इस IPO में करीब 2.3 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, साथ ही कंपनी के कुछ मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी भी बेचेंगे। टाटा कैपिटल की पैरेंट कंपनी टाटा संस, जिसकी हिस्सेदारी 93% है, इस ऑफर में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेगी।

टाटा कैपिटल एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने "अपर लेयर NBFC" की श्रेणी में रखा है — यानी ये कंपनी आकार और असर के लिहाज से बड़ी NBFCs में गिनी जाती है। कंपनी को IPO लाने के लिए पहले ही बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। ये आईपीओ टाटा ग्रुप की टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद एक और बड़ी लिस्टिंग होगी, जो नवंबर 2023 में बाजार में आई थी।

सितंबर तक लिस्ट होना जरूरी

रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, टाटा संस और टाटा कैपिटल को सितंबर 2025 तक शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि RBI इन्हें अपर लेयर NBFC मानता है।

अगर ये आईपीओ सफल होता है तो ये देश के फाइनेंस सेक्टर में सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा। टाटा ग्रुप की ये दूसरी कंपनी होगी जो हाल ही में शेयर बाजार में आएगी। इससे पहले टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) नवंबर 2023 में लिस्ट हुई थी।

कैसा रहा टाटा कैपिटल का रेवेन्यू?

FY24 में टाटा कैपिटल ने 18,178 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कमाया था। ये पिछले साल के मुकाबले 34% ज्यादा है। कंपनी का लोन बुक एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है, जो 40% की बढ़त है। कंपनी का मुनाफा 3,150 करोड़ रुपए रहा, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। इस साल के पहले छह महीनों में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा 21% बढ़कर 1,825 करोड़ रुपए हो गया है।

फाइनेंस सेक्टर में कई तरह की सर्विस

टाटा कैपिटल, टाटा ग्रुप की एक मुख्य फाइनेंस कंपनी है। ये टाटा संस की सहायक कंपनी है। ये कंपनी NBFC के तौर पर काम करती है। टाटा कैपिटल और उसकी सहायक कंपनियां फाइनेंस सेक्टर में कई तरह की सेवाएं देती हैं। ये कंपनियां कमर्शियल फाइनेंस, कंज्यूमर लोन, वेल्थ मैनेजमेंट और टाटा कार्ड्स की मार्केटिंग जैसे काम करती हैं। टाटा कैपिटल और उसकी सहायक कंपनियां फाइनेंस सेक्टर में कई तरह की सेवाएं देती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News