टैरिफ वैल्यू : सोने का बढ़ी, चाँदी का घटी

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2016 - 11:51 PM (IST)

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में आई तेजी के मद्देनजर सरकार ने इसका आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) 8 डॉलर बढ़ा दिया है। 

 
वित्त मंत्रालय ने बताया कि सोने का आयात शुल्क मूल्य 354 डॉलर प्रति दस ग्राम से बढ़ाकर 362 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया गया है। वहीं, चाँदी का आयात शुल्क मूल्य 457 डॉलर प्रति किलो से 14 डॉलर घटाकर 443 डॉलर प्रति किलो  किया गया है। आयात शुल्क मूल्य वह मूल्य है जिसके आधार पर दोनों कीमती धातुओं पर आयात शुल्क तय किया जाता है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News