प्रॉपर्टी टैक्सः इस साल 1.40 लाख लोगों से 26 करोड़ रिकवरी का टारगेट

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 03:40 PM (IST)

नई दिल्लीः नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स दबाए बैठे फर्मों पर सख्ती शुरू कर दी है। शहर के 3 बड़े होटलों, एक शोरूम और एक ज्वेलर्स को नोटिस भेजकर जल्दी बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में चेतावनी भी दी गई है कि तय दिनों में बकाया राशि जमा नहीं कराई तो बकायादारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। नगर निगम ने होटल हाईव को 5 लाख 50 हजार, होटल गोल्ड को 7 लाख 18 हजार, होटल अभिनंदन को 5 लाख 71 हजार, सुविधा ट्रेडर्स व ओपीएस ज्वेलर्स को भी करीब 5 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया जमा करवाने के लिए नोटिस भेजे हैं। चेतावनी भी दी गई है कि अगर नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया तो एक्शन भी लिया जा सकता है। 

नोटिस के लिए बड़ी फर्मों की तैयार की जा रही है सूची 
नगर निगम ने ऐसे प्रॉपर्टी टैक्स बिल के बकायादारों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है, जिनके बिल लंबे समय से और ज्यादा राशि वाले हैं। सूची तैयार करने के उन सभी बकायादारों को नोटिस भी भेजने शुरू कर दिए जाएंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि जो भी राशि जमा नहीं कराएंगे, उनके साथ सख्ती बरती जाएगी। 

लाइसेंस लेना अनिवार्य 
नगर निगम क्षेत्र में बने भवनों, रेहड़ी या फट्टे पर जो भी छोटा या बड़ा व्यापार हो रहा है, उन सभी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। ऐसी सभी दुकानों या रेहड़ी-फट्टे वालों की जल्दी ही जांच शुरू होगी, जिन्होंने लाइसेंस नहीं लिए या रिन्यू नहीं कराए, उन्हें भी नोटिस दिए जाएंगे। शहर की सड़कों व चौक चौराहों पर जगह-जगह रेहड़ी फट‌्टों पर फल व सब्जियां भारी मात्रा में बेची जा रही है। इनकी संख्या के बारे में नगर निगम को अवगत होना भी जरूरी है। 
   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News