Gold Price Drop: सोने की कीमतों में अचानक आई बड़ी गिरावट, गिर गए दाम

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 12:10 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोमवार (16 जून) को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर थी। हालांकि अब इसमें कुछ राहत आई है। सोने का भाव अपने हाई लेवल से नीचे आ गया है। MCX पर सोना 1 एक रुपए के लेवल से फिसल कर 99900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

PunjabKesari

आज सोने का हाई लेवल 101078 रुपए था और इसने 99850 दिन का निचला लेवल टच किया। शुक्रवार को सोने का बंद भाव 100276 रुपए था। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1,06,566 रुपए प्रति किग्रा के आसपास कारोबार कर रही है। कॉमेक्स पर भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

2025 में अब तक 31% का रिटर्न, आगे क्या?

साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोना लगभग 31% का शानदार रिटर्न दे चुका है, जो इसे इस साल की सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली संपत्तियों में शामिल करता है। वेंचुरा सिक्योरिटीज के एनएस रामास्वामी का अनुमान है कि निकट भविष्य में सोना ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं, वैश्विक दिग्गज बैंक—बैंक ऑफ अमेरिका और गोल्डमैन सैक्स—का अनुमान है कि 2026 तक सोना $4,000 प्रति औंस तक जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News