शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 906 अंक टूटा, 72,761 के स्तर पर हुआ बंद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 03:35 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 906.07 (1.23%) अंक की गिरावट के साथ 72,761.89 और निफ्टी में भी 338.00 (-1.51%) अंकों की गिरावट रही। ये 21,997.70 के स्तर पर बंद हुआ।

स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी आज गिरावट है। स्मॉलकैप इंडेक्स 2200 अंक से ज्यादा गिरकर 40,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं मिडकैप में 1,800 से ज्यादा अंकों की गिरावट है। ये 37,420 के स्तर पर आ गया है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी देखने को मिल रही है। जेट एयरवेज के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा है। ये 2.15 रुपए (5.00%) चढ़कर 45.20 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

BSE स्मॉलकैप में 2,200 अंक से ज्यादा की गिरावट

BSE स्मॉलकैप में आज 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। यह दोपहर 3 बजे 2200 अंक की गिरावट के साथ 40,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बीते 5 दिन में यह 7% से ज्यादा गिर चुका है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में दबाव मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन के बयान के बाद से देखा जा रहा है। सेबी चीफ ने छोटे और मझोले आकार की कंपनियों के शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन पर चिंता जताई थी।

उन्होंने कहा था- 'कुछ लोग इसे बबल कह रहे हैं। ये सही नहीं होगा कि इस बबल को और बड़ा बनने दिया जाए। अगर ये बनता रहेगा और जब ये फूटेगा तो इसका असर निवेशकों पर होगा। ये सही चीज नहीं है। इन कंपनियों के वैल्यूएशन फंडामेंटल को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।'

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 12 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 165 अंक की बढ़त के साथ 73,667 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 3 अंक की तेजी रही। ये 22,335 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News