गिरावट के बाद शेयर बाजार ने की रिकवरी, सेंसेक्स 584 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 11:50 AM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद रिकवरी हुई है। अभी सेंसेक्स करीब 584 अंक ऊपर 77,625 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 160 अंक की तेजी आई है, ये 23,597 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी है। HCL, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर करीब 2% गिरकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, ICICI बैंक, एयरटेल और सनफार्मा में 2.50% तक की तेजी है। 

ग्लोबल मार्केट में मामूली गिरावट

  • 16 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 699 अंक (1.73%), नैस्डेक कंपोजिट 516 अंक (3.07%) और S&P 500 इंडेक्स 121 अंक (2.24%) गिरकर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 291अंक (0.86%) चढ़कर 34,212 पर है। कोरिया के कोस्पी में 15 अंक (0.63%) की तेजी है, ये 2,463 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.21% की तेजी है, ये 3,283 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.48% तेजी है, ये 21,369 पर कारोबार कर रहा है।
  • 16 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,936.42 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,512.77 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

कल शेयर बाजार में 309 अंक की तेजी रही थी

कल यानी बुधवार, 16 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट के बाद तेजी रही। सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77,044 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें 500 अंक की रिकवरी हुई। निफ्टी में भी 109 अंक की तेजी रही, ये 23,437 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें 164 अंक की रिकवरी आई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News