शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 818 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,655 के स्तर पर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 10:39 AM (IST)

मुंबईः कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स 818.53 अंक उछलकर 76,511.31 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 212.35 अंक चढ़कर 23,655.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। 

वहीं, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा। अमेरिकी शेयर बाजारों में नैस्डैक कम्पोजिट और एसएंडपी 500 सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव मामूली बढ़त के साथ 104.8 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,114.68 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 1,233.25 अंक चढ़कर और निफ्टी 387.70 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News