बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1941 और निफ्टी 538 अंक लुढ़का

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 03:56 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानि सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। निफ्टी करीब 540 अंक गिरकर दिसंबर 2018 के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स करीब 1950 अंक टूटा है। निफ्टी बैंक भी करीब 4.75 फीसदी टूट गया है। मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा कमजोरी रही। निफ्टी आज 538 अंक गिरकर 10,451 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 1942 अंक गिरकर 35,635 पर बंद हुआ है।

दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स में 2300 अंक की गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी 600 अंक से ज्यादा गिरा। 

PunjabKesari

Yes Bank संकट और कोरोना वायरस से शेयर बाजार में भी कोहराम मच गया है। हाल ही में RBI ने Yes Bank पर प्रतिबंध लगाए हैं जिसके चलते बाजार पर भी इसका असर दिख रहा है। वहीं दुनियाभर में कोरोना का कहर बरप रहा है जिससे आर्थिक तौर पर भी कई देशों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

PunjabKesari

सऊदी अरब के तेल की कीमतों में कटौती की घोषणा के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में 30% की गिरावट आई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। सेंसेक्स दोपहर को 2333.60अंक गिरकर35,243.02 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 620.30 अंक नीचे गिरकर 10,369.15 अंकाें पर कारोबार कर रहा है। फरवरी 2019 के बाद यह निफ्टी का निचला स्तर है और अगस्त 2015 के बाद एक दिन का सबसे खराब प्रदर्शन है।

PunjabKesari

निफ्टी के टॉप-5 गेनर
यस बैंक    17.65%
बीपीसीएल    2.18%
एशियन पेंट्स    1.31%
आईओसी    1.19%
डॉ. रेड्डीज    0.31%

निफ्टी के टॉप-5 लूजर
ओएनजीसी 9.49%
वेदांता    7.56%
इंडसइंड बैंक 6.38%
रिलायंस    6.37%
टाटा स्टील    5.66%

PunjabKesari

2020 में सेंसेक्स 2 महीने में 12.53% लुढ़का
2020 में 1 जनवरी से लेकर अब तक सेंसेक्स करीब 12.53% गिर चुका है। 1 जनवरी को सेंसेक्स 41,306 अंकों पर था। 9 मार्च को सेंसेक्स 36,128 अंकों पर आ चुका है। अंकों की बात करें तो सेंसेक्स 5,178 अंक नीचे जा चुका है। इसी तरह निफ्टी 1,602 अंक नीचे जा चुका है। 1 जनवरी को निफ्टी निफ्टी 12,182 अंकों पर था। 9 मार्च को निफ्टी 10,580 अंकों पर पहुंच चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News