शीर्ष 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 56,096.95 करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2016 - 12:08 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार की शीर्ष दस में शामिल 9 कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) सप्ताहांत पर 56,096.95 करोड़ रुपए बढ़ गया। इस दौरान टी.सी.एस. के अलावा अन्य सभी शीर्ष 9 कंपनियों के एम कैप में बढ़त दर्ज की गई। सबसे अधिक 13,389.14 करोड़ रुपए का भारी मुनाफा तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी ओ.एन.जी.सी. के एमकैप में हुआ है। ओ.एन.जी.सी. का एमकैप सप्ताहांत पर बढ़कर 2,62,567.99 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके अलावा रिलायंस, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इंफोसिस, एस.बी.आई., एच.डी.एफ.सी., कोल इंडिया तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया है। 

ओ.एन.जी.सी. के बाद सबसे अधिक 10,109.22 करोड़ रुपए की तेजी के साथ रिलायंस का एमकैप 3,32,922.34 करोड़ रुपए, एस.बी.आई. का 9,004.82 करोड़ रुपए बढ़कर 2,06,489.87 करोड़ रुपए, आई.टी.सी. का 8,968.34 करोड़ बढ़कर 2,85,775.09 करोड़ रुपए, इंफोसिस का 5,340 करोड़ रुपए बढ़कर 2,26,788.83 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. का 4,286.60 करोड़ रुपए बढ़कर 2,00,796.44 करोड़ रुपए, एचयूएल का 2,553.85 करोड़ रुपए बढ़कर 1,82,837.93 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. बैंक का 1,761.57 करोड़ रुपए बढ़कर 3,05,874.62 करोड़ रुपए तथा सीआईएल का 6,82.82 करोड़ रुपए बढ़कर 1,90,691.61 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।  

सप्ताहांत पर टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 5,999.95 करोड़ रुपए घटकर 4,32,203.52 करोड़ रुपए पर आ गया। बाजार पूंजीकरण में टी.सी.एस. अब भी शीर्ष पर है। उसके बाद क्रमश: आरआईएल, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., ओ.एन.जी.सी., इंफोसिस,एस.बी.आई., एच.डी.एफ.सी., सीआईएल तथा एचयूएल का स्थान है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News