सुस्ती के साथ बाजार की शुरुआत, सैंसेक्स -निफ्टी सपाट

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 03:20 PM (IST)

नई दिल्लीः खराब ग्लोबल संकेतों के बाद घरेलू बाजारों की चाल सुस्त नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सैंसेक्स और निफ्टी सपाट नजर आ रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी आई है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़ा है, जबकि बी.एस.ई. के स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 0.25 फीसदी की तेजी आई है।
PunjabKesari
एफ.एम.सी.जी., मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मेटल इंडेक्स 0.5 फीसदी टूट गया है। बैंक निफ्टी भी सपाट होकर 23,740 के आसपास नजर आ रहा है। हालांकि, आईटी, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

फिलहाल बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सैंसेक्स 5 अंक गिरकर 31,286 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है। वहीं एन.एस.ई. का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 9 अंक की कमजोरी के साथ 9,621 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News