शीर्ष 10 कम्पनियों में से 7 का बाजार पूंजीकरण 52,298 करोड़ रुपए घटा

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2016 - 01:53 PM (IST)

नई दिल्ली: सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कम्पनियों का सामूहिक बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) बीते सप्ताह 52,297.7 करोड़ रुपए नीचे आ गया। सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस रही। सप्ताह के दौरान सिर्फ एच.डी.एफ.सी. बैंक, आे.एन.जी.सी. और भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) के ही बाजार मूल्यांकन में बढ़ौतरी दर्ज हुई। वहीं दूसरी आेर टी.सी.एस. के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, आई.टी.सी., इन्फोसिस, एच.डी.एफ.सी., कोल इंडिया व हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण घटा गया।   

 

टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 25,300.3 करोड़ रुपए घटकर 5,13,089.58 करोड़ रुपए पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में टी.सी.एस. ही रही। एच.डी.एफ.सी. का बाजार मूल्यांकन 1,358.41 करोड़ रुपए घटकर 2,16,742.43 करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं इन्फोसिस का मूल्यांकन 9,693.11 करोड़ रुपए के नुकसान से 2,34,541.02 करोड़ रुपए रह गया।   

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,518.33 करोड़ रुपए घटकर 3,29,110.82 करोड़ रुपए तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का 4,036.31 करोड़ रुपए घटकर 1,97,379.21 करोड़ रुपए रह गया। आई.टी.सी. का मूल्यांकन 3,022.61 करोड़ रुपए घटकर 3,03,530.26 करोड़ रुपए तथा कोल इंडिया का 2,368.63 करोड़ रुपए घटकर 2,11,092.90 करोड़ रुपए रह गया।

 

वहीं दूसरी आेर एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 11,877.79 करोड़ रुपए घटकर 2,00,667.79 करोड़ रुपए पर आ गया। आे.एन.जी.सी. के बाजार पूंजीकरण में सप्ताह के दौरान 7,571.61 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,07,000.08 करोड़ रुपए तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक का 4,213.83 करोड़ रुपए बढ़कर 3,16,024.40 करोड़ रुपए रहा। शीर्ष 10 की सूची में टी.सी.एस. पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इन्फोसिस, एच.डी.एफ.सी., कोल इंडिया, आे.एन.जी.सी., एस.बी.आई. तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सैंसेक्स 75.40 अंक या 0.26 प्रतिशत तथा नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 5.25 प्रतिशत या 0.06 प्रतिशत नीचे आया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News