शीर्ष 9 कंपनियों का एमकैप 30,034 करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2016 - 06:25 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) में बीते सप्ताह 30,034.14 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनी टी.सी.एस. रही। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर अन्य कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। एच.डी.एफ.सी. बैंक, आे.एन.जी.सी. तथा एस.बी.आई. सहित 9 कंपनियों की बाजार हैसियत बढ़ी।   

समीक्षाधीन सप्ताह में टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 12,374.28 करोड़ रुपए बढ़कर 4,78,557.83 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में टी.सी.एस. रही। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) का बाजार पूंजीकरण 5,045.81 करोड़ रुपए बढ़कर 2,00,590.16 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आे.एन.जी.सी. की बाजार हैसियत 2,951.64 करोड़ रुपए बढ़कर 2,39,553.72 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। 

एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 2,740.28 करोड़ रुपए बढ़कर 2,11,698.59 करोड़ रुपए तथा इंफोसिस का 2,457.74 करोड़ रुपए बढ़कर 2,38,445.83 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,265.61 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी के साथ 3,23,384.58 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

शेयर बाजार से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News