शेयर बाजार में जोरदार गिरावटः सैंसेक्स 267 अंक लुढ़का, निफ्टी 9300 के नीचे बंद

punjabkesari.in Friday, May 05, 2017 - 03:45 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज ऊपरी स्तरों से तेज गिरावट नजर आई। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और निफ्टी ने नया शिखर भी बनाया। लेकिन ये तेजी टिक नहीं पाई और बाजार में तेज मुनाफावसूली शुरू हो गई। खासकर एन.पी.ए. अध्यादेश के बाद तो बाजार में गिरावट और बढ़ गई। सैंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए हैं। आज की गिरावट में निफ्टी 9272 तक फिसल गया, तो सैंसेक्स ने 29823.6 तक गोता लगाया। कारोबार को अंत में आज सैंसेक्स 267.41 अंक यानि 0.89 फीसदी गिरकर 29,858.80 पर और निफ्टी 74.60 अंक यानि 0.80 फीसदी गिरकर 9,285.30 पर बंद हुआ है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी तक गिरकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी की कमजोरी आई है।

PSU बैंक सेक्टर में ज्यादा गिरावट
लगभग सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में ही बंद हुए हैं। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी गिरकर 22,605 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 1.75 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी, एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 1.3 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 2.4 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.75 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.6 फीसदी, पावर इंडेक्स में 1.2 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News