बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ, सैंसेक्स 25 अंक गिरा

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 09:28 AM (IST)

नई दिल्लीः शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में हल्की गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सैंसेक्स और निफ्टी में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी 9665 के आसपास है, जबकि सैंसेक्स 31350 के करीब है। फिलहाल सैंसेक्स 25 अंकों की गिरावट के साथ 31,345 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 8 अंक गिरकर 9,666.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती का माहौल है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स की चाल सपाट है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.1 फीसदी की बढ़त दिख रही है।
PunjabKesari
आई.टी. शेयरों में गिरावट 
आई.टी. और प्राइवेट बैंक शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है। निफ्टी के आई.टी. इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि फार्मा, पी.एस.यू. बैंक और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 0.9 फीसदी और पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News