सहारा नीलामी: सेबी ने 16 नए भूखंड जोड़े, आधार मूल्य 1,200 करोड़

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2016 - 03:38 PM (IST)

नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी ने सहारा समूह की सम्पत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में अगले माह नीलाम की जाने वाले भूखंडों में आज 16 और भूखंड जोडे। इन 16 सम्पत्तियों के लिए न्यूनतम आरक्षित मूल्य 1,245 करोड़ रुपए तय किया गया है।   इस तरह संकटग्रस्त सहारा समूह की नीलामी पर चढाई योग्य कुल परिसंपत्तियों की संख्या बढ़कर 42 हो गई जिनका संयुक्त आरक्षित मूल्य 4,345 करोड़ रुपए है।  

 

आने वाले दिनों इतनी ही राशि की और परिसंपत्तियों की नीलामी होने की उम्मीद है।   नीलामी के लिए अनुबंधित एस.बी.आई. कैप्स और एच.डी.एफ.सी. रियल्टी ने 2 अलग-अलग अधिसूचनाओं में 8-8 भू सम्पत्तियों की नीलामी की अधिसूचनाएं जारी की। 

 

एस.बी.आई. कैप्स ने 8 संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 666 करोड़ रुपए तथा नीलामी तिथि 20 जुलाई और एच.डी.एफ.सी. रियल्टी ने आरक्षित मूल्य 576 करोड़ रुपए तथा नीलामी तिथि 18 जुलाई तय किया है।

 

ये दोनों कम्पनियां 13-13 सम्पत्तियों की नीलामी की अधिसूचना पहले ही जारी कर चुकी है। इनमें एस.बी.आई. कैप्स 7 और 13 जुलाई तथा एस.बी.आई. कैप्स 4 और 15 जुलाई को नीलामी आयोजित करेगा। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सेबी द्वारा सहारा की कुल 61 भू-सम्पत्तियों की नीलामी की जानी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News