SBI Mutual Fund ने अडानी समूह की दो कंपनियों में हिस्सेदारी ₹5,747 करोड़ में खरीदी

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 10:15 AM (IST)

नई दिल्लीः एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में हुए लेनदेन के जरिए अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747.55 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स से खरीदी गई। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अडानी एंटरप्राइजेज के 1,64,39,984 शेयर खरीदे, जो कंपनी की लगभग 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। 

इसके अलावा, फंड ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63,65,796 शेयर भी खरीदे, जो कंपनी की करीब 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन शेयरों की खरीद 1,504.80 रुपए से 2,913.40 रुपए प्रति शेयर के दायरे में की गई। दोनों सौदों का कुल मूल्य 5,747.55 करोड़ रुपए रहा। निवेशक राजीव जैन समर्थित जीक्यूजी पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई 'जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड' के माध्यम से अडानी समूह की इन दोनों कंपनियों में समान संख्या में शेयरों की बिक्री की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News