SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, रिवॉर्ड पॉइंट्स के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड, भूलकर भी न करें ये गलती

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 06:03 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः आगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है या आप उसके क्रेडिट-डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरुरत है। छोटी सी चूक या लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। साइबर अपराधी इन दिनों एसबीआई ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के नाम पर फर्जी संदेश भेजकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं।

कैसे हो रहा है फ्रॉड?

SBI अपने ग्राहकों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है, जिनका उपयोग मोबाइल रिचार्ज से लेकर शॉपिंग किया जा सकता है। इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर ठग ग्राहकों को फर्जी SMS या WhatsApp संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में रिवॉर्ड पॉइंट्स एक्सपायर होने का दावा कर एक लिंक या APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।
 

PunjabKesari

PIB ने बताया फर्जी

सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ऐसे मैसेज को पूरी तरह फर्जी बताया है। एजेंसी ने स्पश्ट कियी है कि एसबीआई कभी भी अपने ग्राहकों को SMS या WhatsApp के जरिए ग्राहकों को कोई लिंक भेजकर APK फाइल डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता।

डाउनलोड करते ही बढ़ सकता है खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, फर्जी APK फाइल डाउनलोड करने पर मोबाइल फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है। इसके जरिए साइबर अपराधी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड, OTP और अन्य निजी डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। इसके बाद वे कुछ ही मिनटों में बैंक खाते से रकम निकाल सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News