मिली जुली रही ऑटो कंपनियों की बिक्री, मारुति ने बेची अनुमान से कम गाड़ियां

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 04:30 PM (IST)

नई दिल्लीः अक्टूबर में ऑटो कंपनियों की बिक्री मिलीजुली रही है। मारुति ने अनुमान से कम गाड़ियां बेची है। सेमीकंडक्टर की कमी का उत्पादन पर असर पड़ा है। वहीं बजाज ऑटो की बिक्री घटी है लेकिन अनुमान से ज्यादा रही है। इस बीच अशोक लेलैंड की बिक्री उम्मीद से कम रही है।

मारुति सुजुकी की ऑटो बिक्री 

मारुति सुजुकी ने अपने अक्टूबर महीने के ऑटो बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। इस अवधि के कंपनी के बिक्री आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में कुल 1.67 लाख वाहन बेचे है जबकि सितंबर 2022 में कंपनी ने 1.76 लाख वाहन बेचे थे। 

महीने दर महीने आधार पर देखें तो अक्टूबर में मारुति सुजुकी के कुल ऑटो बिक्री में 5.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि अक्टूबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 1.69 लाख यूनिट रहेगी। सेमीकंडक्टर की कमी का उत्पादन पर असर पड़ा है। अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल घरेलू ऑटो बिक्री 1.47 लाख यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने अक्टूबर महीने में 20,448 यूनिटे एक्सपोर्ट की है।

बजाज ऑटो की सेल

कंपनी ने अक्टूबर 2022 में कुल 3.95 लाख वाहन बेचे है जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 4.39 लाख वाहन बेचे थे। अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अक्टूबर 2022 में बजाज ऑटो को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 31 फीसदी घटकर 1.52 लाख यूनिट रहा है। जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी का एक्सपोर्ट 2.21 लाख यूनिट का रहा था।

अक्टूबर 2022 में बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़त के साथ 2.42 लाख यूनिट रही है जो कि अक्टूबर 2021 में 2.18 यूनिट रही थी।अक्टूबर 2022 में बजाज ऑटो की टू व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 13 फीसदी घटकर 3.41 लाख यूनिट पर रही है जो कि अक्टूबर 2021 में 3.91 लाख यूनिट पर रही थी। वहीं थ्री व्हीलर की बिक्री में सालाना आधार पर 10.4 फीसदी बढ़कर 53,335 यूनिट रही है। जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 48,312 थ्री व्हीलर यूनिट बेची थी।

अशोक लेलैंड के ऑटो बिक्री आंकड़े

अक्टूबर में अशोक लेलैंड की कुल ऑटो बिक्री में सालाना आधार पर अच्छी बढ़त देखने को मिली। अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल ऑटो बिक्री सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 14,863 यूनिट रही है जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 11,079 वाहने बेची थी।

वहीं कंपनी की कुल घरेलू बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें सालाना आधार पर 38 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल 13,860 यूनिट बेची थी जबकि अक्टूबर 2021 में इसने 10,043 वाहने बेची थी। वहीं अक्टूबर में अशोक लैलेंड की मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री सालाना आधार पर 48 फीसदी की बढ़त के साथ 9,054 यूनिट रही है जो कि अक्टूबर 2021 में 6,078 यूनिट रही थी।

October Auto Sales- वीएसटी टिलर 

VST Tillers ने भी आज अपने अक्टूबर 2022 के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 34.6 फीसदी की गिरावट के साथ 1,842 यूनिट पर रही है । वहीं अक्टूबर 2021 में 2,816 यूनिट रही थी।

October Auto Sales - Escorts Kubota

Escorts Kubota ने भी आज अपने अक्टूबर 2022 के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। Escorts Kubota ने सूचित किया है कि अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 7.2 फीसदी की बढ़त के साथ 14,492 यूनिट पर रही है। वहीं अक्टूबर 2021 में 13,514 यूनिट रही थी। अक्टूबर 2022 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 8.6 फीसदी की बढ़त के साथ 13,843 यूनिट पर रही है । वहीं अक्टूबर 2021 में 12,749 यूनिट रही थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News